देहरादून: आज समूचे प्रदेश में महाअष्टमी और रामनवमी पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान मंदिरों और लोगों के घरों में कन्याओं का पूजन किया गया। वही सूबे की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कन्या पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। राज्यपाल ने राजभवन में आमंत्रित कन्याओं का पूजन कर उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रामनवमी के अवसर पर कन्या पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें: श्रीनगर में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन, 152 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक बने बल का हिस्सा
राज्यपाल ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा। इस अवसर पर दुर्गा अष्टमी और रामनवमी की बधाई देते हुए राज्यपाल ने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का कितना बड़ा महत्व है यह हमें दुर्गा पूजन से ज्ञात होता है। शक्ति का सम्मान और पूजन सिर्फ नवरात्रों में नहीं बल्कि हर दिन करने का संकल्प लेना चाहिए। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। खेल, विज्ञान, कला, प्रशासन, राजनीति, साहित्य हर क्षेत्र में महिलाओं ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।