23 मार्च राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन शिक्षा या प्रतियोगिता के कारण मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि: अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। सृजन या निर्माण के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई कार्य न करें जिससे मन अशांत हो।

तुला राशि: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोग और शत्रु तनाव दे सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मतुष्टि होगी।

कुंभ राशि: व्यावसायिक प्रगति होगी। कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। फिर भी आर्थिक तनाव रहेगा।

मीन राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन आर्थिक कारणों से चिंतित रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। विरोधी परास्त होगा। दूसरे पर अधिक विश्वास कष्टकारी हो सकता है।