प्रयागराज: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रयागराज दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान उन्होनें प्रयागराज में लेटे हनुमान के दर्शन किए और विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। वही इसके बाद उन्होनें गंगा की आरती की। इसके बाद क्रूज बोट से उनकी प्रयागराज से बनारस के लिए तीन दिवसीय यात्रा शुरू हो गई है। जिसके बाद प्रियंका गांधी सिरसा से लाक्षागृह लिए रवाना हुई। वही इस दौरान प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसने से बाज नहीं आई। प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान पर तंज कसा। प्रियंका ने कहा कि, ‘गरीब नहीं अमीर रखते हैं चौकीदार’।
यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी प्रयागराज दौरे पर, संगम तट पर पूजा-अर्चना के बाद बड़े हनुमान के दरबार पहुंची प्रियंका
गौर हो कि कांग्रेस पर पलटवार करने के लिए भाजपा की और से चौकीदार वार शुरू हुआ था। जिसके बाद पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्टीटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगा दिया है। वही इसके बाद बीजेपी के अन्य दिग्गज नेताओं ने भी इस मुहीम को आगे बढाया। जिसके बाद आज कांग्रेस की महासचीव प्रियंका गांधी ने मोदी के चौकीदार अभियान पर तंज कसा। बता दें कि सिरसा में प्रियंका गांधी ने एक किमी तक रोड शो किया, इस दौरान जन सैलाब उमड़ा। रोड शो के दौरान प्रियंका ने हर घर के दरवाजे पर दस्तक दी। प्रियंका गांधी सिरसा घाट पहुंचीं, घाट पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों से की मुलाकात की। घाट के तट पर शिव मंदिर में उन्होंने मत्था टेका। सिरसा में प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। उमडी़ भीड़ के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई।