मेष राशि: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृष राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। राजनैतिक सहयोग लेने में सफल होंगे।
मिथुन राशि: भागदौड़ रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कर्क राशि: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
सिंह राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है।
तुला राशि: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक राशि: राजनैतिक सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
धनु राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मकर राशि: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।
कुंभ राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मीन राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।