बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंची अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में, दिया यह संदेश

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंची अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में, दिया यह संदेश

ऋषिकेश: योगनगरी ऋषिकेश में अतंराष्ट्रीय योग महोत्सव कार्यक्रम को आयोजन किया गया। जिसमें विश्व के विभिन्न देशों से योग प्रेमी योग को आत्मसात करने आ रहे हैं। वही इसी कड़ी में मंगलवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी योग महोत्सव में पहुंची। वही इस मौके पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने परमार्थ निकेतन वॉटर ब्लेसिंग सेरेमनी में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के अलावा देश विदेशों से भी लोग यहां पर योग को आत्मसात करने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘सूर्यवंशी’ का First Look हुआ रिलीज, इस अंदाज में नजर आए अक्षय कुमार

वही इस दौरान परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने शिल्पा शेट्टी का स्वागत किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि ऋषिकेश में योगियों का यह महासंगम विश्व बंधुत्व और एकता का संदेश दे रहा है। परमार्थ निकेतन की ओर से आयोजित 30वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में देश-विदेश से योग प्रेमी भाग ले रहे हैं। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की निदेशक साध्वी भगवती सरस्वती भी मौजूद रहीं।