दूनवासियों के लिए खुशखबरी, आज से अजबपुर फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगें वाहन, जाम से भी मिलेगी राहत

दूनवासियों के लिए खुशखबरी, आज से जबलपुर फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगें वाहन, जाम से भी मिलेगी राहत

देहरादून: हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर अब आम जनता को जाम की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। अब आम जन को आईएसबीटी से रिस्पना पुल तक का सफर आसान हो जाएगा। जिससे लोग जाम में नहीं फंसेंगे। बता दें कि आज सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अजबपुर फ्लाई ओवर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। जिससे आज से ही इस फ्लाईओवर पर वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथी हुई घोषित, इस दिन खुलेंगे बाबा केदार के द्वार

बता दें कि अजबपुर फ्लाईओवर की लागत करीब 70 करोड़ रुपये है। जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, वह इसे करीब 50 करोड़ रुपये में बना रही है। ऐसे में विभाग को जो भी धनराशि बचेगी, उसे अन्य निर्माण कार्यों पर खर्च किया जाएगा। वही इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद अब आम जन को जाम की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद हरिद्वार रोड की तरफ से सहारनपुर-दिल्ली जाने वाला यातायात ऊपर से ही गुजर सकेगा। वही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज इस फ्लाईओवर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित कर दिया है। जिससे आज से ही इस फ्लाईओवर पर वाहन फर्राटे भरेंगें।