मेष राशि: कर्म क्षेत्र में बाधाएं आएंगी लेकिन आध्यात्मिक प्रयास और साधना में रुचि उत्पन्न होगी। राजनैतिक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृष राशि: आर्थिक मामलों में जोखिन न उठाएं। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मिथुन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। नया अनुबंध अथवा प्रमोशन की स्थिति बन सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
कर्क राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। महिला रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।
सिंह राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
तुला राशि: धार्मिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक योजना सफल होगी।
वृश्चिक राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक उत्सव या धार्मिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
धनु राशि: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मकर राशि: संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कुंभ राशि: भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मीन राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक श्रम करना चाहिए। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।