
26 फरवरी राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे…
मेष: माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अस्त-व्यस्त हो सकता है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
वृष: मानसिक शान्ति रहेगी। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है।
मिथुन: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
कर्क: नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
सिंह: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कन्या: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धार्मिक संगीत में रूचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
तुला: आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान बढ़ सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा।
वृश्चिक: मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।
धनु: पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मकर: सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में धनार्जन के साधन बन सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी।
कुंभ: अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मीन: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार की समस्या बढ़ सकती हैं।