
अयोध्या में दर्दनाक हादसा,अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी, दर्जनों बच्चे घायल
अयोध्या: अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के जमूरतगंज बिल्लहर घाट मार्ग पर उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। जिसमें कई बच्चे घायल हो गए है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल बच्चो को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हादसे में सास-बहू की मौत, दो गंभीर रुप से घायल
दुर्घटना की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होने से पलटी।