दिल्ली: दिल्ली के करोलबाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में मंगलवाल की सुबर करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वही सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की 25 से अधिक गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश मे जुट गई थी। जिसके बाद कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही इस हादसे में अब तक17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही कुछ लोग जख्मी हुए है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें: सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज के नए दाम
फायर ऑफिसर विपिन केंटल ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता किया जा रहा है। घटना के बाद 30 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। गलियारे पर लकड़ी की चौखट थी, जिसके कारण लोग इसका उपयोग नहीं कर सकते थे। 2 लोग इमारत से कूद भी गए थे। दिल्ली होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बालन मणि ने बताया कि यह घटना डक्टिंग में आग लगने के कारण हुई। जिसके कारण यह आग होटल के अन्य कमरों में फैल गया। यहां सभी मानदंडों का पालन किया गया था। निरीक्षण के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाता है। दुर्घटना कहीं भी हो सकती है।