
लद्दाख: बर्फीले तूफान में फंसे 10 लोग, राहत और बचाव कार्य में जुटी सेना
लद्दाख: जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में बर्फीले तूफान से खारदूंगला दर्रे के पास भारी हिमस्खलन हुआ। जिसके बाद इस हिमस्खलन में कई वाहन दब गए हैं। वही इसी के साथ बर्फ में कुछ लोगों के भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सेना और पुलिस ने राहत और बचाव काम शुरू कर दिया है। खबरों के मुताबिक, बर्फ के नीचे 10 लोग दबे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिहं रावत आज रुद्रप्रयाग दौरे पर, सैनिक स्कूल के निर्माण का किया स्थलीय निरीक्षण
वही एक शव को बर्फ से बाहर निकालने में कामयाबी भी मिल गई है, जबकि 9 लोगों के अब भी बर्फ में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम में हो रहे पल-पल बदलाव की वजह से सेना को राहत और बचाव काम में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि लद्दाख में बर्फ का पहाड़ खिसकने के बाद कई वाहन उसकी चपेट में आ गए हैं। ये वाहन बर्फ के नीचे दब गए हैं। घटना की जानकारी मिलने ही भारतीय सेना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव अभियान शुरू किया।