
फिर से कड़ाके की ठंड के चपेट में आई राजधानी दिल्ली, कोहरे ने भी रोकी 11 ट्रेनों की रफ्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भी मौसम अब दिन- प्रतिदिन करवट बदल रहा है। कुछ दिनों से जहां सुबह धूप खिलने के साथ-साथ लोगों को ठंड में भी काफी हद तक राहत दिखने को मिली थी तो वही गुरूवार की सुबह ने राजधानी दिल्ली को एक बार फिर ठंड की चपेट में ले लिया है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। इसके चलते दिल्ली में सुबह काफी ठंडी रही।
यह भी पढ़ें: तो क्या फिर से दि कपिल शर्मा शो में हंसी के ठहाके लगाएंगें सुनील ग्रोवर, पढ़िए पूरी खबर
वही इसी के साथ ही दिल्ली में कोहरे ने भी मुश्किलें बढ़ा रखी है। घने कोहरे की वजह से जहां लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है तो वही इसी के साथ ही लोगों को ट्रेन से सफर करने में कई सारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रेने अपने समय पर नहीं चल पा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-दिल्ली दुरंतो, पूर्वा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल सहित उत्तर की तरफ जाने वाली 11 ट्रेनें औसतन 2-3 घंटे की देरी से चल रही हैं।
यह भी पढ़ें: चार धाम में बर्फबारी का दौर जारी, बढ़ रही कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई। सफदरजंग इलाके में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 400 मीटर थी, जबकि साढ़े सात बजे पालम में दृश्यता 250 मीटर थी। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी थी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद कोहरा रहेग और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21.3 डिग्री सेल्सियस और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।