
ऐसे लोगो को मिलता है राजयोग, जिनकी हथेली पर होते हैं ये खास निशान
देहरादून: व्यक्ति की हथेली पर तरह-तरह के निशान और आकृतियां पाई जाती हैं। इन्हीं निशानों में अगर त्रिभुज के आकार का कोई निशान बने वह व्यक्ति अपने जीवन में राजयोग का सुख प्राप्त करता है। आइए जानते हैं हथेली पर कहां-कहां पर अगर त्रिभुज का निशान बनने से क्या-क्या फायदा मिलता है।
– जब कभी भी आपकी हथेली पर तीन रेखाएं आपस में मिलकर त्रिभुज का आकार बनाए तो यह आकृति समुद्रशास्त्र के अनुसार बहुत शुभ मानी जाती है। ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली और प्रतिभावान होता है।
– हथेली पर बना त्रिभुज जितना स्पष्ट और साफ होता है वह उतना ही शुभ फलदायी होता है वहीं अगर त्रिभुज कटा-फटा और टेढ़ा मेढ़ा हो तो वह व्यक्ति भाग्यहीन माना जाता है।
– हथेली पर जितना बढ़ा त्रिभुज होगा वह व्यक्ति उतना बढा शासक, प्रशासक और उसमें नेतृत्व करने की क्षमता रहेगी। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में सारी तरह की सुख-सुविधाओं का भोग करते हैं।
– अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर गुरू पर्वत के ऊपर त्रिभुज बने उस व्यक्ति में राजयोग का सुख भोगने की पूरी क्षमता होती है। इस जगह पर त्रिभुज का निशाना बहुत ही कम लोगों की हथेलियों पर बनता है।
– शुक्र पर्वत पर त्रिभुज बनने से वह व्यक्ति सरल और मधुर स्वभाव का होता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन उच्च स्तर काफी अच्छा रहता है।