
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिखा दिल्ली- एनसीआर में, बढ़ी कड़ाके की ठंड..
दिल्ली: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। जिससे दिल्ली में भी अब कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। वही एक बार फिर से कोहरे ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह के समय दृश्यता 500 मीटर रही। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों तक मध्यम स्तर से घने स्तर का कोहरा रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: मोहान-चिमट्टाखाल मार्ग पर हाथी ने फिर मचाया उत्पात, यात्रियों से भरी बस को उठाया एक फीट हवा में
बुधवार को सुबह के समय हल्का कोहरा रहा, उसके साथ ही ठंडी हवाओं ने परेशान किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है।