
लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, दो की मौत
लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर मोहाम्मदी मार्प के पास उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक ट्रैक्कर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों चीनी मिल से गन्ना बेचकर वापस जा रहे थे। वही मौके पर पुहंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़: घर के आंगन में धूप का आनंद ले रहे थे ग्रामीण, तभी मकान पर गिरा बोल्डर, दो महिलाएं घायल
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सर्वेश कुमार पांडे और 40 वर्षीय राजेश पांडे निवासी जम्हौरा थाना नीमगाँव के रूप में हुई है। घटना रात को 11 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। रात में दुर्घटना होने के कारण किसी ने इन्हें देखा नहीं। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।