
पिथौरागढ़: घर के आंगन में धूप का आनंद ले रहे थे ग्रामीण, तभी मकान पर गिरा बोल्डर, दो महिलाएं घायल
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के नैनी-सैनी क्षेत्र में ग्राम देवतपुरचौरा के तोक देवत में बिलौटी पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर मकान पर आ गिरा। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वही इस घटना में दो ग्रामीण महिलाएं घायल हो गई है। जिन्हे इलाज के लिए नजदिकी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: आज से देहरादून-पंतनगर के बीच शुरू होगी हवाई सेवा, चंद मिनटों में तय करें अब सफर
गुरुवार दिन में करीब एक बजे देवत गांव के ग्रामीण घरों के आंगन में गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे थे। तभी गांव से लगभग दो सौ मीटर ऊपर बिलोटी पहाड़ से एक विशाल बोल्डर गांव की तरफ लुढ़क गया। विशाल बोल्डर को गांव की तरफ आते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन को दी गई। ग्रामीण दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाए। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। क्षेत्र की जनता ने खनन नहीं रोके जाने पर आंदोलन की धमकी दी है।