
मां का एकलौता सहारा थी बेटी, दरिंदे ने उसे भी जीने नहीं दिया, पीड़िता का आज होगा अंतिम संस्कार
देहरादून: पौड़ी में जिंदा जली छात्रा का कल सुबह 11 बजे मौत हो गई है। आखिरखार जिंदगी और मौत से लड़ते लड़ते सात दिन के बाद छात्रा ने दम तोड़ दिया। युवक के द्वारा की कई इस हरकत से पूरे उत्तराखंड के लोगों में ही नही बल्कि देश के लोगों में भी आक्रोश है। और सबिक यही मांग है कि उस दरिंदे को फांसी की सजा दो। वही आज आज कफोलस्यूं पट्टी गांव के पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटी की मौत की खबर सुनते ही मां बेसूद पड़ी हुई है। उस दरिंदे ने एक मां से उसका एकलौता सहारा छीन लिया।
छात्रा के अंतिम संस्कार के मद्देनजर जिला मुख्यालय पौड़ी छावनी में तब्दील हो गया है। सुबह डीएम सुशील कुमार और एसएसपी जगत राम जोशी गांव में पहुंच गए। सुबह करीब 11 बजे नयार नदी के तट पर ज्वाल्पा देवी के समीप छात्रा का अंतिम संस्कार होगा। कोतवाल पौड़ी मनोज रतूड़ी व तहसीलदार एचएम खंडूड़ी भी मौके पर मौजूद हैं। गांव की 18 वर्षीय लड़की को 16 दिसंबर को एक मनचले ने पेट्रोल डाल जिंदा जलाने का प्रयास किया था। इस दिल दहला देने वाले मामले के बाद राज्यभर के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है।