
24 दिसंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन..
मेष राशि: चल या अचल संपत्ति के लिए कर्ज लेने का प्रयास सफल हो सकता है। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। सांस्कृतिक या व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।
वृष राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।
मिथुन राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा।
कर्क राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सिंह राशि: कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कन्या राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे।
तुला राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आएगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
धनु राशि: शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव भी मिल सकता है।
मकर राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावासायिक परिश्रम सार्थक होगा। रचनात्मक प्रगति आशातीत होगी। सांस्कृतिक या व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि: चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मीन राशि: वाणी पर संयम रखें। भावुकता के कारण और टकराव की स्थिति आ सकती है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।