देहरादून: राफेल मुद्दे को लेकर आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेसी कार्यकर्ता, पुलिस के फूले हाथ-पांव

देहरादून: राफेल मुद्दे को लेकर आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेसी कार्यकर्ता, पुलिस के फूल हाथ-पांव

देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा राफेल मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर आए दिन तंज कसे जाने पर उत्तराखंड भाजपा मेें उबाल बना हुआ है। इसी के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को जवाब देने के लिए विरोध का कार्यक्रम बनाया था। इसी बीच राफेल मद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा के सभी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पुहंच गए। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त महासंग्राम हो गया।

यह भी पढ़ें: आप भी लेते हैं हर बात पर गूगल की शरण तो, हो जाएं सावधान, नहीं तो अकाउंट से उड़ जाएंगें 1 लाख

दरअसल, राफेल डील का मामला इन दिनों देशभर गरमाया हुआ है। बीजेपी राफेल डील को लेकर कांग्रेस के आरोपों का विरोध कर रही है। वही बुधवार को भाजपा के सभी कार्यकर्ता दोपहर को काग्रेस भवन पहुंच गए। वहां कांग्रेस की पत्रकार वार्ता चल रही थी। इस बीच भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वहां जाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इतने में ही वहां कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में माहौल गरमा गया।

यह भी पढ़ें: सरकारी भर्ती के लिए बदले नियम, अब इस शर्त पर ही मिलेगी नौकरी.

दोनों पार्टियों के बीच मामला इतना गरमा गया कि बात हाथापाई तक उतर गई। मामला अधिक बढ़ने पर पुलिस वहां पहुंची लेकिन स्थिति संभालने में नहीं आई। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह वहां से कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया।