लालकुंआ: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार का आंतक जारी है। गुलदार कभी आंगन में खेल रहे बच्चे को अपने मुह का निवाला बना देता है तो कभी जंगल में घास काटती हुई महिला को अपना शिकार बना देता है। ताजा मामला नैनीताल के लालकुआं की है। जहां डॉली रेंज के जंगल में घास काटती हुई महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया।
यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में बरातियों से भरी गाड़ी गिरी खाई में, तीन की मौत,10 घायल
वही जब देर शाम से महिला घर नही पहुंची तो घर वालों ने खोजबीन शुरू कर दी। पूरी रात परिजनों ने जंगल में महिला की खोजबीन की। वही परिजनों के पूरी रात खोजबीन करने के बाद भी जब महिला नही मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और वन विभाग को दी।
यह भी पढ़ें: J&K:सोपोर में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, दो आतंकियों को किया ठेर…
सूचना पर गुरुवार की सुबह लालकुआं कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद गुरुवार की सुबह डॉली रेंज में शव मिला। घटना के बाद से परिवार और गांव में दुख के साथ ही दहशत का माहौल है।