अल्मोड़ा में अनिंयत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, एक की मौत,तीन घायल..

अल्मोड़ा में अनिंयत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, एक की मौत,तीन घायल..

अल्मोड़ा: प्रदेश में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन हो रहे इन हादसों से ना जाने अभी तक कितने लोगों की जानें चली गई है और ना जाने कितने लोग घायल हो गए है। वही आज सुबह अल्मोड़ा में हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर एक व्यक्ति की जान ले ली है।

यह भी पढ़ें; पिथौरागढ़ में अंगीठी बनी मां और दुधमुंही बच्ची की जान का दुश्मन, मौके पर हुई दोनों की मौत

यह पूरा हादसा पनुवानौला वृद्ध जागेश्वर मार्ग पर मल्ली धौनी मार्ग के पास उस समय हुआ जब एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना का पता चलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव के साथ ही घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों का पनुवानौला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।