
अल्मोड़ा: घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार ने खून से किया लहूलुहान…
अल्मोड़ा: ताड़ीखेत ब्लाॉक के बगूना गांव में उस समय हड़कंप मचा गया जब आंगन में खेलते एक सात वर्षीय बालक को गुलदार ने अपना निवाला बन दिया। आंगन में ही मौजूद दादा जोगा राम तथा पड़ोस के अन्य लोगों के शोर मचाने पर गुलदार उसे घायल कर खेतों की तरफ निकल गया। जिससे वह बालक बुरी तरीके से घायल हो गया है।
यह भी पढ़ें: पहाड़ों की रानी मसूरी की सड़कों पर इस तरह घूमते हुए दिखे जॉन अब्राहम…
बता दें कि अल्मोड़ा जिले के नागार्जुन गांव निवासी बालकृष्ण का सात वर्षीय पुत्र देर शाम आंगन में खेल रहा था तभी आचनाक घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि आसपास के लोगों की शोऱ मचाने की वजह से गुलदार वहां से भाग गया,लेकिन बच्चा बुरी तरीके से घायल हो गया। वही आनन-फानन में परिवार वालों ने उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यश के माथे पर तीन टांके लगे। गुलदार के पंजे से यश का हाथ व पैर भी जख्मी है। डॉ. अभिषेक व डॉ. रुचि ने बालक का उपचार कर उसे खतरे से बाहर बताया।