देहरादून: राजस्थान,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ में बीजेपी को मिली करारी हार के बाद देश के सभी काग्रेसी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एेसे में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी कामयाबी का जश्न मना रहे है। वही राजधानी देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सभी काग्रेसियों ने जीत का जश्न होली के रंग और दिवाली की अतिशबाजी के साथ मनाया। तीनों राज्यों में कांग्रेस को इतनी बड़ी जीत मिलने के बाद सभी के चेहरे पर खुशी है।
यह भी पढ़ें:चकराता में बरातियों से भरी यूटिलिटी गिरी खाई में, एक की मौत,11 घायल
वही कांग्रेस को तीन राज्यों में मिली कामयाबी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित केंद्रीय नेतृत्व को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में पार्टी ने जीत का शंखनाद कर साबित कर दिया है कि आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी परचम लहराएगी।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों ने सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है। इस सरकार में किसान से लेकर युवा सभी परेशान हैं। आम आदमी के हित के लिए सरकार ने कोई काम नहीं किया। जिससे जनता में भाजपा के प्रति रोष है। इसी का जबाव जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को दिया।