
मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 48 घंटे छाया रहेगा भंयकर कोहरा, बढे़गी कड़ाके की ठंड…
देहरादून: उत्तराखंड में अब पल-बल मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। जिससे मौसम और भी ज्यादा सुहाना हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण अब मैदानी क्षेत्रों भी कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। वही मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी दी है। जिससे ठंड में भी काफी इजाफआ देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: j&k माइन ब्लास्ट में उत्तराखंड का एक और लाल हुआ शहीद, कुछ दिन पहले ही आए थे छुट्टी…
वही घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। जिससे वाहने चालते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रहे कोहरे की वजह से ट्रेनें भी अपने समय से नहीं पहुंच पा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने अगले 48 घंटे में प्रदेश मैदानी इलाकों में कुहासे की संभावना जताई है।