देहरादून में रिश्ते हुए शर्मसार, युवती को सौतेले बाप और भाइयों ने बनाया हवस का शिकार…

देहरादून में रिश्ते हुए शर्मसार, युवती को सौतेले बाप और भाइयों ने बनाया हवस का शिकार...

देहरादून: अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भी सुरक्षित नही रह गई है। जहां एक तरफ दून को सबसे सुरक्षित शहर माना जाता था तो वही आज लगातार हो रही दुष्कर्म,हत्या की खबरों से देवभूमि शर्मसार हो रही है। बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी दून में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवती को उसके सौतेले पिता और भाईयों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

पूरा मामला थाना प्रेमनगर के श्यामपुर का है,जहां ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि उसके पिता का कई साल पहले देहांत हो चुका था। जिसके बाद उसकी मां ने दूसरा विवाह कर लिया। जिसके बाद से वह अपनी मां, सौतेला पिता, भाई और अपने सगे भाई के साथ रह रही थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कैबिनेट ने इन अहम फैसलों पर लगाई मुहर, पढ़िए सबसे पहले नेशन वन पर..

तहरीर में पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी मां जब रात को अस्पताल में ड्यूटी करने चली जाती थी तो उसके सौतेले पिता और दोनों भाई उसका यौन शोषण करते थे। पीड़िता ने बताया कि कई सालों से यह होता आ रहा है, तंग आकर उसने कानून का सहारा लिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच उपनिरीक्षक सरिता बिष्ट को सौंपी गई है।

पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान लिए गए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने पीड़िता के सौतेले पिता और दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।