
इन सात चीजों का नहीं किया उपयोग तो अधूरी रह जाएगी आपकी छठ पूजा…
11 नवंबर को नहाय-खाय के साथ चार दिनों के छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। यह पर्व उत्तर-पूर्वी भारत में मुख्यतः बिहार, यूपी, झारखंड आदि में बड़ी आस्था से मनाया जाता है। छठ की पूजा में साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है साथ ही पूजा में उपयोग होने वाली कुछ सामग्री ऐसी होती है जिनके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानते है क्या है वे चीजें
1. छठ की पूजा में बांस की टोकरी का विशेष महत्व होता है। बांस को आध्यात्म की दृष्टि से शुद्ध माना जाता है।
2. छठ पूजा में ठेकुए का प्रसाद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। गुड़ और आटेको मिलाकर ठेकुए का प्रसाद बनाया जाता है। इसके बिना छठ की पूजा अधूरी मानी जाती है।
3. छठ की पूजा में गन्ने का भी विशेष महत्व है। अर्घ्य देते समय पूजा की सामग्री में गन्ने का होना जरूरी है। कहा जाता है कि यह छठी मैय्या को बहुत प्रिय है।
4. केला छठी मैय्या की पूजा में बहुत जरूरी है। इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।
5. नारियल छठ पूजा में बहुत जरूरी है इसका भोग लगाने से छठी मैय्या बहुत प्रसन्न रहती है।
6. छठ मैय्या को डाभ नींबू भी अर्पित किया जाता है। यह विशेष प्रकार का नींबू होता है जो बाहर से पीला और अंदर से लाल होता है।
7. चावल के लड्डू छठी मैय्या को खूब प्रिय है। इन लड्डुओं को विशेष चावल तैयार किया जाता है जो धान की कई परतों से तैयार होते हैं।