
निकाय चुनाव: बिहारी वोटरों को लुभाने दून आएंगे मनोज तिवारी, रैली और सभाओं को करेंगे संबोधित
देहरादून: राजधानी दून में निकाय चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए पक्ष तथा विपक्ष दोनों मैदान में उतर गए है। वही भाजपा के प्रत्याशी भी प्रचार की इस कड़ी में पूरी ताकत के साथ जुट गए है। वही प्रदेश के तीन नगर निकाय क्षेत्रों देहरादून, ऋषिकेश और डोईवाला में बिहार और पूर्वी यूपी से आकर बसी आबादी को लुभाने दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी आ रहे हैं।
बता दें नगर निकाय चुनाव को लेकर मनोज तिवारी का 14 नवंबर को एक दिवसीय दौरा होगा। दीपावली के बाद भाजपा ने निकाय चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। 49 स्टार प्रचारकों के चुनावी क्षेत्रों में दौरे शुरू हो गए हैं। वही प्रचार को रफ्तार देने के लिए अब पार्टी प्रवासी मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति में जुट गई है। छठ पूजा को देखते हुए पार्टी ने दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी को प्रचार में उतारने का निर्णय लिया है।
जरूर पढ़ें: शर्मनाक लापरवाही: दून अस्पताल में महिला ने शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, नवजात की उपचार के दौरान मौत…
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार मनोज की लोकप्रियता को भुनाने के लिए उनकी तीन सभाएं देहरादून, ऋषिकेश और डोईवाला में रखी गई हैं। अपने इस एक दिवसीय दौरे में वह भाजपा के प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट की अपील करेेंगे। निकाय चुनाव के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने अब कमर कस ली है। इसी के साथ सूबे के मुखिया भी चुनावी प्रचार में जुट गए है।