शर्मनाक: यूपी के प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 पर केस दर्ज…

For

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है,जहां कुछ दरिंदो ने निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि अस्पताल के ही पांच कर्मचारियों ने पीड़िता के मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगा होने के बावजूद आंख पर पट्टी बांधने के बाद हाथ-पैर भी बांध दिए। इसके बाद बारी-बारी से रेप किया गया। आपबीती बताने के लिए तीन दिन तक लड़की छटपटाती रही, शुक्रवार को मास्क हटने के बाद पीड़िता ने दादी को जानकारी दी। इसके बाद विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल के हस्तक्षेप पर शनिवार को केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी दिवाली के दिन करेंगें बाबा केदार के दर्शन, तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन..

भमोरा की युवती को 29 अक्तूबर को जंगल में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। वह बेहोश हो गई थी। परिवार ने इलाज के लिए उसे बदायूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा था। लड़की ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि बुधवार की रात अस्पताल के कर्मचारी सुनील शर्मा और उसके साथ दो अन्य साथियों ने आईसीयू में उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के आरोप लगाने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल में जांच के लिए पहुंच गई। शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाल रही है। पुलिस का मानना है कि यदि कोई रात में किशोरी के साथ रेप करता तो किसी ने यह देखा होता। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। कोई भी सुबूत मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।