
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार…
देहरादून: उत्तराखंड के पहाडी़ क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ हो रही बर्फबारी से मौसम सुहाना हो गया है। वही लगातार हो रही इस बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिख रहा है। मैदानी क्षेत्रों में भी अब हल्की सी ठंड का एहसास होने लगा है। वही मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में तेज हवाएं चलने के साथ ओलवृष्टि की चेतावनी जारी की है। वही इसके साथ ही 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार भी जताए गए हैं। इधर, देहरादून में रविवार को बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में तापमान गिर सकता है। ऊंचाई वाले स्थानों में हिमपात होगा और वहां से चली झौंकेदार हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड बड़ा देंगी। देहरादून में भी रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। तापमान न्यूनतम 14 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री रह सकता है। उधर, शनिवार को राजधानी समेत कई जगहों पर बारिश से ठंडक बढ़ गई।