
विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट इस दिन होेगें बंद…
यमुनोत्री: विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहुर्त तय कर दिया गया है। आपको बता दें कि शीतकालीन के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के दिन नौ नवंबर को पूरे विधी विधान के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर बंद किए जाएंगे। इसके साथ ही हिमायल में चारों धाम की कपाटबंधी की तिथि एंव मुहुर्त घोषित हो चुका है। बता दें कि गंगोत्री के कपाट आठ नवंबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर, केदारनाथ के नौ नवंबर को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर और बदरीनाथ के 20 नवंबर को दोपहर बाद 3 बजकर 21 मिनट पर बंद किए जाएंगे।
जरूर पढ़ें: पूर्व सीएम एनडी तिवारी की अस्थियां आज हरिद्वार में होगी विसर्जित…20
यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त रविवार को तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में निकाला गया। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल ने बताया कि धाम के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त मकर लगन में दोपहर 12:15 बजे निकला है। इसी दिन सुबह शनिदेव की डोली अपनी बहन यमुना को लेने खरसाली से यमुनोत्री धाम आएगी। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शनिदेव बहन के साथ खरसाली के लिए प्रस्थान करेंगे। परंपरा के अनुसार कपाटबंदी के मौके पर श्रद्धालु यम यातना से मुक्ति के लिए यमुनोत्री स्थित तप्त कुंड में स्नान करेंगे। इस दौरान स्थानीय लोग मां यमुना को चौलाई आदि से बना अष्टभोग लगाएंगे।