मेष: आत्मविश्वास से तो लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परन्तु सन्तान को कष्ट होगा।
वृष: मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन: वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।
कर्क: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धा का भाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
सिंह: आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मित्रों से विवाद की स्थिति से बचें। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।
कन्या: क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा।
तुला: स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है।
वृश्चिक: सन्तान सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
धनु: आत्मविश्वास में कमी आयेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के कार्यक्रम बन सकते हैं।
मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता से सहयोग मिल सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
कुंभ: आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेगें,परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेगें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता हैं