एक बड़ा ही हैरतअंगेज मामला सामने आया है। दरअसल, हुआ यूं कि गूगल मैप के जरिए पत्नी के अफेयर की पोल पट्टी खुल गई। चलिए आपको बताते हैं कि यह कमाल आखिर कैसे हुआ।
ज़रूर पढ़ें : शर्मनाक : उत्तराखंड में वैन चालक की हरकतों से परेशान मासूम ने खाया जहर, मौत
दरअसल, महिला के पति ने राह ढूंढ़ने के लिए ही गूगल मैप ऑन किया था लेकिन उसे वहां कुछ ऐसा नजर आया जिसे देखकर उसे भी जोर का झटका लगा। गूगल मैप की स्ट्रीट व्यू फोटो में उसे अपनी पत्नी नजर आई। बात करने पर मालूम चला कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर चल रहा था। इस वजह से इस शादीशुदा जोड़े में तलाक भी हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये मामला दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में सामने आया है। एक शख्स मशहूर पुल पर जाने के लिए आसान और सबसे सही रास्ते को गूगल मैप पर ढूंढ रहा था कि तभी उसकी आंखों के सामने एक ऐसी तस्वीर आ जाती है जिसे देखकर वह भौचक्का रह जाता है। दरअसल, उस शख्स को मैप के स्ट्रीट व्यू में एक जाना पहचाना चेहरा नजर आता है। फोटो में उसे एक महिला सफेद टॉप, जींस और हील्स में दिख रही थी। वह एक बैंच पर बैठी थी और अपनी गोद में लेटे हुए एक आदमी के बालों को सहलाते हुए उसे किस कर रही थी। उस शख्स ने जब फोटो को जूम किया तो उसे पता चला कि वह महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी बीवी है।
बस फिर क्या था गुस्साए पति ने पत्नी से वो फोटो लेजाकर उसके बारे में पूछताछ की तो उसने अफेयर की बात कबूल ली। इसके बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। गूगल ने दुनिया के कई देशों में स्ट्रीट व्यू फीचर को लॉन्च कर रखा है। इसके जरिए प्रमुख रास्तों की एकदम साफ तस्वीरें गूगल मैप पर दिखाई देती है। गूगल ने कारों और मोटरसाइकिलों पर लगे 360 डिग्री कैमरों के जरिए यह तस्वीरें ली हैं। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि भारत में इस फीचर पर कुछ पाबंदियां लगी हुई हैं।