
इस वजह से देहरादून में विदेशी पॉप सिंगर को किया गिरफ्तार, पासपोर्ट जब्त
देहरादून : उत्तरी यूरोप के एस्टोनिया की प्रसिद्ध युवा गायिका जन कास्क को पुलिस ने सोमवार को देहरादून जिले के चकराता में गिरफ्तार किया। कैंट क्षेत्र में अवैध रूप से भ्रमण करने के आरोप में पुलिस ने यूरोपीय संघ के देश एस्टोनिया की पॉप सिंगर जाना कास्क को पकड़ा है।
ज़रूर पढ़ें : हल्द्वानी :डिजिटल इंडिया के दौर में डाक विभाग ने एक बहन से इस तरह छीना भाई का ‘प्यार’
जाना कास्क टूरिस्ट वीजा पर भारत आई…
जाना कास्क टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। आरोप ये भी है कि वह टूरिस्ट वीजा पर व्यवसायिक गतिविधियां भी चला रही थी। बताया जा रहा है कि उसने वहां कोई गाना भी शूट किया है। पुलिस ने पॉप सिंगर को लीव इंडिया (भारत छोड़ो) का नोटिस दे दिया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय को भेजी जा रही है।
होटल में विदेशी महिला के ठहरे होने की सूचना मिली…
जानकारी के अनुसार पुलिस को पटेलनगर क्षेत्र के एक होटल में विदेशी महिला के ठहरे होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने होटल में छापा मारा और महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जाना कास्क बताया। पता चला कि वह एस्टोनिया की प्रसिद्ध पॉप सिंगर है। वह गत तीन अक्टूबर को भारत आई थी। इसके बाद वह गुड़गांव अपने परिचित के यहां चली गई। वहां वह आठ अक्टूबर तक ठहरी और अगले दिन नौ अक्टूबर को देहरादून आई थी।