
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भयानक हादसा, चार की मौत,6 घायल…
लखनऊ: आगरा को सूबे की राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह एक भयानक हादसा हो गया है। आपको बता दे कि तेज रफ्तार इनोवा की आगे चल रहे वाहन से टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ६ लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दे कि आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आज सुबह लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक भीषण हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल है। फतेहाबाद क्षेत्र में किलोमीटर 35 पर इनोवा गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस गाड़ी में दो परिवार दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे।
जरूर पढ़ें: दु:खद: चिन्यालीसौड में गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, चार की मौके पर मौत,6 घायल…
माना जा रहा है कि इस दौरान आगे चल रहे किसी वाहन में इनोवा की टक्कर हो गई। गाड़ी की हालत इतनी खराब थी कि गाड़ी में फंसे लोगों को पुलिस ने खिड़कियां काटकर निकाला। इस हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन सभी को पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।