12 अक्टूबर राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे..

राशिफल

मेष: माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृष: क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट रहेगा।

मिथुन: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। धन का अभाव रहेगा।

कर्क: मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

सिंह: परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

कन्या: अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वाद खानपान में रूचि बढ़ेगी।

तुला: सन्तान के दायित्वों को पूर्ति होगी। घरों में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक: मानसिक शांति तो रहेगी। परन्तु फिर भी क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्चं अधिक रहेंगे।

धनु: नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मकर: स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। जीवनसाथी से सम्बन्ध बिगड़ेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग रहेगा।

कुंभ: शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन: धैर्यशीलता में कमी आयेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी।