
बुलंदशहर : आखिर हाजी की हत्या का हत्यारा कौन….!
बुलंदशहर : एक मौत और एक सवाल आखिर हत्यारा कौन… यूपी बुलंदशहर के बाहुबली और पूर्व विधायक हाजी अलीम की संदिग्ध हालातों मे मौत की ख़बर से हड़कंप मच गया है। क्या अपनों ने रची इस हत्या की साजिश या फिर इसके पीछे है कोई पुराना दुश्मन। बात करेंगे इन सभी बिंदुओं पर लेकिन पहले देखिये किस तरह समर्थकों ने दी बीसपी के पूर्व विधायक हाजी अलीम को अंतिम विदाई…
ये हूजूम है उन अपनो का जो बुलंदशहर के बाहुबली हाजी अलीम को जानते थे।आप देख रहे होंगे किस तरह हाजी अलीम के समर्थक और परिजन उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के लिए एकजुट हुए हैं। आपको बता दे की इससे पहले हाजी अलीम की पहली पत्नी रेहाना की भी दिल्ली में हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की आशंका पहले हाजी अलीम पर थी। जिसके बाद इस हत्या के पीछे पुलिस ने रेहाना के सौतेले बेटे और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था।
ज़रूर पढ़ें : Amitabh Birthday Special : 76 साल के हुए बिग बी, जानें उनसे जुड़ी ये बातें….
वहीं अब उनकी पत्नी रेहाना की तरह ही पूर्व विधायक हाजी अलीम का शव भी उनके घर में मिला है। तो क्या हाजी अलीम के मौत के पीछे भी किसी अपने का हाथ हो सकता है?? या फिर इस वारदात को किसी सियासी चाल के चलते किया अंजाम दिया गया है। फिलहाल हाजी अलीम के मौत की सुई कई लोगों पर है।लेकिन पुख्ता तौर पर इस मामले में फिलहाल कोई भी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।