सीएम रमन ने नवरात्र के अवसर पर नारी शक्ति को किया सलाम…
रायपुर: नवरात्रि के पावन अवसर पर सीएम रमन सिंह ने नारी शक्ति को सलाम किया है। इस अवसर पर उन्होनें राज्य की बेटी सशस्त्र सीमा बल की प्रथम महिला अधिकारी प्रियदर्शिनी निहारिका सिन्हा को सलाम किया।
विभिन्न मोर्चों पर वीरांगनाओं ने मानवता की रक्षा के लिए कई बार योगदान दिया है। #नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की बेटी सशस्त्र सीमा बल की प्रथम महिला अधिकारी प्रियदर्शिनी निहारिका सिन्हा को नमन करता हूँ, जो हमारी सुरक्षा हेतु खतरों का सामना कर रही हैं। #महतारी_तोला_प्रणाम pic.twitter.com/D1YLIykp8I
— Dr Raman Singh (@drramansingh) October 11, 2018
सीएम रमन ने ट्टीट करते हुए कहा कि ‘विभिन्न मोर्चों पर वीरांगनाओं ने मानवता की रक्षा के लिए कई बार योगदान दिया है। नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की बेटी सशस्त्र सीमा बल की प्रथम महिला अधिकारी प्रियदर्शिनी निहारिका सिन्हा को नमन करता हूं, जो हमारी सुरक्षा हेतु खतरों का सामना कर रही हैं’।