
देहरादून: भारतीय मजदूर संघ की ओर से 1 अक्टूबर को किया जाएगा विशाल आक्रोश रैली का आयोजन…
उत्तराखंड की राजधानी दून में भारतीय मजदूर संघ की ओर से 1 अक्टूबर को विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ की और से आयोजित की जा रही इस रैली में कल प्रदेश भर से 10 हजार से अधिक की संख्या में श्रमिक अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करेंगे ।
यह भी पढ़े: यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्रशासन ने केदारनाथ में बनाए वार्म रूम…
आपको बता दे कि मजदूर संघ की यह विशाल रैली परेड ग्राउंड से होते हुए सचिवालय तक जाएगी। वही इस दौरान भारतीय मजदुर संघ के प्रान्त संघटन मंत्री ब्रिजेश बनकोटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि भारतीय मजदुर संघ श्रमिको के साथ हो रहे शोषण और प्रदेश में सबसे कम श्रम मिलने के विरोध में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है और इसके माध्यम से हम सरकार को अपना मांगपत्र सोंपकर श्रमिको की आवाज़ को उठाएंगे।