
21 सितंबर राशिफल: जानिए क्या कहते है आपके सितारे…
मेष: संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम की आवश्यकता है।
वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विरोधी परास्त होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा भी संभव है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी आवश्यक है।
मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाल वस्तुओं में दान आपके लिए हितकारी होगी।
कर्क: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
कन्या: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
तुला: नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। मातृ पक्ष से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा, लेकिन कुछ पारिवारिक तनाव भी मिल सकता है।
धनु: संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मकर: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से मन तनाव मुक्त होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन: राशि वाले करें लाल वस्तुआें का दान, कहता है आपका 21 सितम्बर 2018 का राशिफल
कुंभ: अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें, लेकिन विरोधी परास्त होगा।
मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।