
कोलकाता : ढहा 60 साल पुराना फ्लाईओवर, मलबे में कई लोग दबे
कोलकाता : दक्षिण कोलकाता में मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां 60 साल पुराने माजेरहाट पुल का एक हिस्सा ढह गया है। पुल गिरने से कई लोगों के घायल होने की आशंका है। मरने वालों की सूचना अभी सामने नहीं आई है लेकिन जिस तरह से घटना की वीभत्सता दिखाई दे रही है, इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। क्षतिग्रस्त पुल के नीचे कई गाड़ियां भी दबी हैं। इस हादसे में दबे लोगों को बचाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
ज़रूर पढ़ें : नियमों का पालन करने वालों का सम्मान और उल्लंघन करने वालों को संकल्प : सीएम शिवराज सिंह
More visuals from the spot where part of Majerhat bridge in South Kolkata has collapsed. #WestBengal pic.twitter.com/Jg75o9qFzI
— ANI (@ANI) September 4, 2018
वहीं रेलवे की तरफ से एक आधिकारिक जानकारी सामने आई है जिसमें कहा गया है कि इस हादसे में किसी रेलवे कर्मचारी/यात्रियों के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। ये जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी रंजन महापात्रा ने दी है। वहीं खबर है कि 9 लोगों को बचाने के बाद सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया है। जबकि 5 गाड़ियां और एक मिनि बस इस दुर्घटना के चपेट में आईं हैं।
#WATCH: Rescue teams and ambulances arrive at the spot where part of Majerhat bridge in South Kolkata has collapsed. #WestBengal pic.twitter.com/5pgpxSgwke
— ANI (@ANI) September 4, 2018
वहीं इस घटना पर स्थानीय लोगों के मुताबिक 8-10 लोगों के पुल के नीचे फंसे होने की आशंका है। घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आपदा प्रबंधन के साथ बातचीत की है। राहत-बचाव के काम में तेजी की पूरी कोशिश की जा रही है। शुरू में स्थानीय लोग भी इस बचाव कार्य में अपनी भूमिका निभाते दिखे जिसके चलते कुछ जान-माल बचाया गया।