मेष : मानसिक शांति रहेगी। लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
वृष : क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।
मिथुन : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहने का प्रयास करें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
कर्क : मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयेाग मिलेगा। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
सिंह : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। भाइयों-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है।
कन्या : मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला : क्रोध की अधिकता रहेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयेाग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक : स्वभाव में चिड़चिडापन रहेगा। बातचीत में संयत रहने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।
धनु : शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेखनादि कार्यों में व्यस्तता होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मकर : पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ : आलस्य की अधिकता तो रहेगी, लेकिन भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
मीन : अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।