देहरादून : नाबालिग से दुराचार का प्रयास करने के आरोपी मेरठ के भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पिछले महीने पीड़िता के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया।
वर्ष 2016 में जब लड़की ने यह बात अपने परिवारवालों को बताई तो प्रमोद गुस्सा हो गया और फोन पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। वर्तमान में लड़की बालिग हो चुकी है।
ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया टूरिज़्म की ब्रांड एंबेसडर बनने वाली पहली महिला है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस…
प्रेमनगर थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि 27 जुलाई को प्रमोद सोम पुत्र देव सिंह निवासी श्रद्धापुरी फेस वन सेक्टर 3/255 थाना कंकरखेड़ा मेरठ के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के साथ ही दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रमोद सोम पर आरोप है कि उसने पहले लड़की से दोस्ती की और फिर झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी मेरठ में ट्रेडिंग का काम करता है। उसका दून आना-जाना रहता है।
पीड़िता का आरोप है कि उस पर आरोपी लगातार दबाव बनाता रहा कि वह शिकायत न करे और इसके लिए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के साथ जब यह घटना हुई तब वह नाबालिग थी और दून में ही अलग-अलग होटलों में उससे दुष्कर्म किया गया।
वहीं,युवती के फोन में प्रमोद की धमकी भरी रिकॉर्डिंग भी है। पुलिस ने युवती के फोन को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा है। प्रमोद सोम को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर नंदा की चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रमोद सोम के भाई शिव कुमार राणा वर्तमान में मेरठ भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं।