हादसा: ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर मैक्स अनियंत्रित होकर गिरी खाई में,दो की मौत ,10 घायल…

हादसा: ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर मैक्स अनियंत्रित होकर गिरी खाई में,दो की मौत ,10 घायल...

टिहरी: ना जाने कितने भाई अपने बहनो से राखी बधंवाने जा रहे है होेंगे और ना जाने कितनी बहने अपने भाईयों को राखी बधंने जा रही होगी। लेकिन उनको क्या पता था कि कुछ ही दूर जाकर एक हादसा उनका इंतजार कर रहा है।

आपको बता दे कि ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब चालक के नियंत्रण खोने से एक मैक्स 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस मैक्स में 12 लोग सवार थे। जिसमे से 2 लोगों की मौैके पर ही मौत हो गई है तथा 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है।

यह भी पढ़े: कोटद्वार: बारिश ने दिखाया अपना रौद्र रूप ,नाले में बही महिला….

वही मौके पर पुहंची पुलिस द्वारा राहत व बचाव कार्य कर घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसमें से सात घायलों को राजकीय चिकित्सालय चंबा व 3 घायलों को कमांद चिकित्सालय भेजा गया है। वही पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।