जानिए शनिवार को क्या कहते हैं आपके सितारे..

राशिफल

मेष: शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृष: कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आय में अवरोध आएगें। परिश्रम कमी अधिकता रहेगी।

मिथुन: नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कर्क: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है।

सिंह: आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता हैं।

कन्या: कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के कुछ नये स्रोत विकसित हो सकते हैं।

तुला: आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों से सम्बन्ध में सुधार होगा।

वृश्चिक: नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

धनु: वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मकर: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। ़

मीन: वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।