राशिफल: 23 अगस्त को क्या कहते हैं आपके सितारे…

राशिफल

मेष: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगें। किसी मित्र के सहयोग ने नौकरी-रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

वृष:भाइयों को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आएंगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मिथुन: मानसिक शान्ति रहेगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति में सुधार होगा। सार्थक परिणाम मिलेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

कर्क: आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

सिंह :आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। क्षणे रुष्टा- क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।

कन्या :आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। क्रोध की अधिकता भी हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

तुला: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिडा़पन रहेगा। परिवार में अशान्ति रहेगी। धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक: वाणी में सौम्यता रहेगी। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

धनु: आलस्य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। माता का सहयोग मिलेगा।

मकर: आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मात-पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा।

मीन: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।