हमारे पहाड़ की आवाज का जादू बेमिसाल है, और इस बात को पता तो तब चला है जब यहां के युवा गायक अपने पहाड़ के लोकगीतों को बड़े-बड़े मंच पर गा रहे है। वाकई में पहाड़ के गीतों में वो जादू है जो हर किसी के मन को मोह लेता है। आज के इस दौर में जहां उत्तराखंड के लोग गढ़वाली बोलने में शरमाते है तो वही एक ऐसा नाम भी है जो स्टार प्लस के शो दिल है हिंदुस्तानी-2 में पहाड़ी गानों को गाकर धूम मचा रहा है
आपको बता दे कि संकल्प खेतवाल ने एक बार फिर स्टार प्लस के शो दिल है हिंदुस्तानी-2 के मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। एक बार फिर लोगों के दिल को जीत लिया है। ये वीडियो इसलिए खास है क्योकि इस शो में संकल्प ने बॉलीवड की महान हस्ती धमेंद्र के सामने गढवाली गाना गाया। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे गढ़वाली लोकगीत अब बॉलीवुड़ हस्तियां भी सुन रही है और उन गानो में झूम रहे है। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि “कि इतने बड़े मंच में हर बार किसी पहाड़ी ने पहाड़ी गीतों को अपनी ताकत बनाया हो।
https://www.facebook.com/uttarakhandjokes/videos/309238432974653/
हालांकि इससे पहले भी कई बार उत्तराखंड के गायकों ने बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई लेकिन लगातार पहाड़ी गीतों को वो साथ लेकर नहीं चले थे। संकल्प ने इस मिथक को तोड़ा और हर बार एक नया पहाड़ी गीत देश को सुनाया। हर बार बॉलीवुड के दिग्गजों ने संकल्प को सराहा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ये ही वजह से है कि संकल्प को नई ऊर्जा भी मिली। अब एक आप भी संकल्प का ये गीत सुनिए और शेयर जरूर करें।