
राशिफल: 8 अगस्त को क्या कहते हैं आपके सितारे….
मेष: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ के लड़ाई-झगडों से बचें।
वृष: वाणी में सौम्यता रहेगी। लेकिन मन अशांत रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।
मिथुन: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।
कर्क: मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।
सिंह: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कन्या: मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।
तुला: मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।
वृश्चिक: आज किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकते हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु:कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। लेकिन परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें।
मकर: आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है।
कुंभ: कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।
मीन: भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।