भाजयुमो ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का फूंका पुतला

भाजयुमो ने पश्चिम बंगाल के पुरलिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर की जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या

बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता त्रिवेणी घाट चैराहे पर एकत्रित हुए। मौके पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। पूर्व जिला मंत्री अभिषेक मल्होत्रा व मंडल उपाध्यक्ष शिवम शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ है।

ममता सरकार के राज में चरमरा गयी है बंगाल की कानून व्यवस्था

उन्होंने कहा कि ममता सरकार के राज में बंगाल की कानून व्यवस्था चरमरा गयी है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन और दुलाल कुमार की हत्या की निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस मौके पर रूपेश गुप्ता, सुरेश नेगी, अनिरूद्ध शर्मा, नितिन सक्सेना, गोपाल चंदेल, अनिल खैरवाल, प्रभाकर शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक बिष्ट, विशाल खैरवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *