लोगों ने बाढ़ सुरक्षा दीवार न बनने पर किया प्रदर्शन

शारदा चुंगी क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को शारदा घाट के पास प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कहा कि कई बार शासन- प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से बाढ़ सुरक्षा के लिए दीवार और वायर क्रेट बनाने की मांग कर चुके हैं। बावजूद अब तक कोई कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

शारदा चुंगी क्षेत्र है बाढ़ग्रस्त इलाका

बारिश से पूर्व सुरक्षा दीवार का कार्य पूरा न होने पर लोगों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वैष्णव गोयल और मीना सागर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर आक्रोश जताने वाले स्थानीय लोगों का कहना था, शारदा चुंगी क्षेत्र बाढ़ग्रस्त इलाका है। यहां बारिश के दिनों उन्हें बाढ़ के रूप में लोगों को बड़ी तबाही का सामना करना पड़ता है। इसके लिए वह हनुमान गढ़ी पुलिया से लेकर लक्ष्मी धर्मशाला तक सुरक्षा दीवार बनाने की मांग करते रहे हैं।

इस संबन्ध में वे कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी हो रही है। उनका कहना है प्रशासन ने पूर्व में वायर क्रेट लगाने का कार्य शुरू किया, लेकिन कुछ ही क्षेत्र में बनाकर अधूरे में ही इसे छोड़ दिया गया। उन्होंने कार्य को शीघ्र पूरा करने और सुरक्षा दीवार निर्माण नदी की तरफ से शुरू कर हनुमान गढ़ी की ओर लाने की मांग की है।

प्रदर्शन करने वालों में शारदा चुंगी और वार्ड-एक के सुभाष सागर, रजनी शर्मा, ऊषा शर्मा, सुनील, रजत त्रिपाठी, रवि कुमार, गोलू, धीरज, धर्मेन्द्र, राहुल, कलावती शर्मा, माया देवी, गंगा देवी, सचिन, अमर, वीरू, शकुन्तला, गीता देवी, विद्या देवी, श्रीकांत, अश्विन, अमन आदि आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *