कांग्रेसी सरकार के खिलाफ उतरे सड़कों पर, पुतले भी फूंके

कांग्रेसी रुड़की नगर निगम के महापौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर सड़कों पर उतर आए। गुस्साए कांग्रेसियों ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के पुतले जलाए। रुड़की में शहर कांग्रेस कमेटी ने महापौर यशपाल राणा की रिहाई के बाद चंद्रशेखर चैक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए। कहा कि भाजपा सरकार गुंडागर्दी कर रही है और नगर के प्रथम नागरिक महापौर को गलत धाराएं लगाकर जेल में भेजा। इसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा।

अपनी करतूतों से बाज आए भाजपा

कांग्रेसियों ने कहा कि अगर भाजपा अपनी करतूतों से बाज नहीं आए तो वह सड़क पर उतरकर प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। इस मौके पर भाजपा का पुतला भी फूंका गया।

कांग्रेसियों ने बस अड्डा शिफ्टिंग, भाजपा सरकार की तानाशाही और जन विरोधी नीतियों के विरोध में चंद्राचार्य चैक पर सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। कहा भाजपा बहुमत के दम पर जनता व विपक्ष की आवाज दबाने पर तुली है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में सुनील सेठी, तरण नैय्यर, विमला पांडेय, अशोक शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *